रायशुमारी में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, महेन्द्र सुराणा व विकास कुमार रहे पहली पसंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायशुमारी में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, महेन्द्र सुराणा व विकास कुमार रहे पहली पसंद

सोजत।

लेखक चेतन व्यास द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजित एक रायशुमारी में आजादी के 79 वर्षों के दौरान सोजत क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ जनप्रतिनिधि, उपखण्ड अधिकारी तथा प्रशिक्षु आईपीएस/पुलिस उप अधीक्षक के चयन को लेकर नागरिकों से राय आमंत्रित की गई। रायशुमारी में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, अधिवक्ता, शिक्षक, कर्मचारी, युवा एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

व्यास ने बताया कि प्राप्त राय के अनुसार विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के आधार पर पूर्व वन, पर्यावरण, पेट्रोलियम एवं खनिज मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे को सर्वाधिक समर्थन मिला। दूसरे स्थान पर विधायक शोभा चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दीवान माधव सिंह संयुक्त रूप से रहे, जबकि तीसरे स्थान पर पुखराज कालानी को लोगों ने अपनी पसंद बताया।

उपखण्ड अधिकारियों की श्रेणी में तत्कालीन एसडीएम महेन्द्र सुराणा को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर शैलेन्द्र श्रीमाली तथा तीसरे स्थान पर नंदकिशोर राजौरा रहे। वहीं पुखराज सैन, भागीरथ विश्नोई, अयूब खां एवं सुनीता डागा के कार्यों का भी प्रतिभागियों ने उल्लेख किया।

प्रशिक्षु आईपीएस एवं पुलिस उप अधीक्षक वर्ग में रायदाताओं ने तत्कालीन प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार को सर्वसम्मति से सोजत के इतिहास का अब तक का सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी बताया। दूसरे स्थान पर डॉ. मृत्युंजय मिश्रा तथा तीसरे स्थान पर हेमन्त जाखड़ रहे। इसके अतिरिक्त धीरेन्द्र सिंह खींची, गोपालसिंह राठौड़ एवं श्वेता धनखड़ के कार्यों की भी सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें