सोजत के नयापुरा में माली समाज को मिला नया नेतृत्व, देवीलाल सांखला बने चौधरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत के नयापुरा में माली समाज को मिला नया नेतृत्व, देवीलाल सांखला बने चौधरी
सोजत। कस्बे के नयापुरा क्षेत्र में आयोजित माली समाज की बैठक में सर्वसम्मति से देवीलाल सांखला को माली समाज नयापुरा का नया चौधरी नियुक्त किया गया। समाजजनों की उपस्थिति में यह निर्णय एकमत से लिया गया, जिससे पूरे समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण छा गया।
बैठक में समाज के अध्यक्ष चंपालाल सांखला, पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला, पंचगज सोहनलाल सांखला, किशनलाल कच्छवाह, नैनाराम चौधरी, कानाराम परिहार, राजेंद्र कुमार, राजेश सांखला, हेमाराम भाटी सहित नयापुरा के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
नवनियुक्त चौधरी देवीलाल सांखला का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। अध्यक्ष चंपालाल सांखला ने साफा बांधकर सम्मानित किया, वहीं पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। उपस्थित समाज बंधुओं ने भी माला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाज की एकजुटता, परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अपने संबोधन में देवीलाल सांखला ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, विकास और आपसी समन्वय को प्राथमिकता देंगे तथा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात हथाई स्थल से ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जुलूस के रूप में देवीलाल सांखला को उनके निवास तक ले जाया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाज में उल्लास और गर्व का माहौल देखने को मिला।
समाजजनों ने नव नियुक्त चौधरी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में माली समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें