*सोजत रोड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत रोड रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीएफसी कॉरिडोर ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोजत रोड थाना पुलिस एवं आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे सोजत रोड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान नाथों के प्याऊ निवासी मनोहर (48) के रूप में हुई है।

थाना अधिकारी कमल लोहार ने बताया कि मनोहर की मौत सोमवार सुबह करीब 8 बजे डीएफसी कॉरिडोर ट्रैक (मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक) पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें