*सोजतरोड शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने मनाई सूर्य सप्तमी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत रोड । शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान भास्कर का जन्मोत्सव रथ सप्तमी रविवार को चन्द्राज स्कूल परिसर में श्रद्धा व‌ उल्लास के साथ मनाया गया । सवेरे समाज के वयोवृद्ध शिक्षाविद् हिम्मतराज शर्मा ने सूर्य भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया । आचार्य दिनेश त्रिवेदी ने गणेशजी की स्थापना कर वेदिका निर्मित की । वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीला राजेश भास्कर व सरिता अनिल जांगला दम्पति संग समाज बंधुओं ने सूर्य भगवान को अर्पित ऋचाओं का गान कर हवन में आहुतियां दी । प्रवक्ता अशोक जांगला ने बताया कि वर्ष 2026 को सौर वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है अतः इस वर्ष सूर्य पूजा का विशेष महत्व है । महिला दल ने सुमित्रा शर्मा व शकुन्तला शर्मा संग सूरज थारो मुख देख्या सुख पावा जैसे सूर्य महिमा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को अहोभाव में तिरोहित कर दिया । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । पुरूष वर्ग में विकास जांगला प्रथम व मानवेन्द्र जांगला द्वितीय रहे । महिला वर्ग में दमयंती शर्मा प्रथम व शकुंतला जांगला द्वितीय रहे । बालिका वर्ग में डिंकी शर्मा प्रथम व मुद्रा शर्मा द्वितीय रहे । सभी को पारितोषिक वितरण किये गये । भगवान सहाय जितेन्द्र शर्मा ने सभी बंधुओं को प्रभावना वितरित की । महोत्सव में छोटेलाल शर्मा बद्रीलाल शर्मा श्याम लाल शर्मा देवीप्रसाद शर्मा पूरणमल कुवेरा शांतिलाल शर्मा संग समाज बंधुओं ने आदित्य स्त्रोत का सस्वर गान किया । सामुहिक महाप्रसादी के साथ महोत्सव का विसर्जन हुआ ।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें