*परमेश्वर मेवाङा गणतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली मे होंगे सम्मानित 23 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति भवन पहूँचे *

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री राजेंद्र सिंह सिसोदिया, कमांडेंट-राज्य आपदा प्रतिसाद बल, राजस्थान जयपुर के प्राप्त ईमेल से सूचना मिली कि आपदा मित्र योजना अंतर्गत राज्य के प्रशिक्षित आपदा मित्र स्वयंसेवको में से 02( एक महिला स्वयंसेवक एवं एक पुरुष)के साथ एक नोडल अधिकारी का राष्ट्रीय स्तर पर एनडीएमए विभाग नई दिल्ली द्वारा एसडीआरएफ के आपदा मित्र सम्मान से गणतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जायेगा।
मेवाड़ा कलाल समाज की युवा प्रतिभा श्री परमेश्वर मेवाड़ा पुत्र श्री भीकम चंद प्रपोेत्र स्व.श्री उदाराम जी सिद्धावत निवासी:-अड़को का पिपलिया-गुड़ा चुत्रा हाल मंडिया रोङ पाली,जो कि नागरिक सुरक्षा एवं आपदा विभाग,पाली में एसडीआरएफ जवान के रूप में कार्यरत हैं।
आपने आपदा के समय में अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने प्राणों को संकट में डालकर कई लोगों की जाने बचाई है।
छैला राम मेवाड़ा,उप प्राचार्य गुङा कलां के अनुसार ऐसे बुलंद हौसलों के धनी,बहादुर और शिक्षा में स्नातक,NCC “C” प्रमाण पत्र क्वालीफाइड व S D R F मास्टर ट्रेनर एवं भतीज श्री परमेश्वर मेवाड़ा को आगामी 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित लाल किले मे आयोजित गणतंत्रता दिवस समारोह में एसडीआरएफ आपदा मित्र सम्मान से सम्मानित करेंगे।
25 जनवरी 2026 को आमंत्रित सभी विशेष मेहमानो का राष्ट्रपति महोदया के साथ सामूहिक फोटोग्राफी का आयोजन होगा।
गौरतलब है कि सम्पूर्ण राजस्थान से 4700 प्रशिक्षित एसडीआरएफ जवानों में से मात्र दो लोगों का चयन हुआ है जिसमें एक पुरुष और एक महिला जवान शामिल हैं और उस पुरुष के रूप में आप अकेले हैं। आपने एसडीआरएफ से आपदा मित्र रहते हुए पशुपालन विभाग व राजस्व विभाग मे भी सेवाएं प्रदान की है। वर्तमान में राजस्थान राज्य पथ परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं।
आप सम्पूर्ण मेवाड़ा कलाल समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं कि कैसे ग्रामीण परिवेश तथा एक साधारण परिवार से निकलकर अपनी योग्यता और निष्ठा के दम पर सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।
आपने राष्ट्र स्तर पर आपदा मित्र सम्मान प्राप्त कर हम सभी को गौरवान्वित किया है। इससे घर, परिवार,समाज व शुभचिंतकों में हर्ष की लहर व्याप्त है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
छैलाराम मेवाङा
एवं समस्त सिद्धावत परिवार,
अड़कों का पिपलिया,गुङा चुत्रा सोजत-पाली।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें