*पाली जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,समाजसेवी सत्तूसिंह भाटी जिला संरक्षक नियुक्त*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत। राजस्थान शारीरिक शिक्षा संघ जिला पाली के चुनाव हाल ही में सम्पन्न हुए, जिसमें मेहंदी नगरी सोजत के समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक सत्तूसिंह भाटी को राजस्थान शारीरिक शिक्षा संघ जिला पाली का जिला संरक्षक नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर संघ का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 28 दिसंबर 2025 को बाड़सा रिसोर्ट, पाली में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी (शाशि) माध्यमिक पाली बलवीर सिंह राणावत द्वारा नवनियुक्त जिला संरक्षक शारीरिक शिक्षा सत्तूसिंह भाटी का साफा पहनाकर एवं माला अर्पित कर स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शैतानसिंह जैतावत, उपाध्यक्ष विक्रमसिंह कोलपुरा सहित नवगठित जिला कार्यकारिणी को प्रान्तीय संरक्षक ब्रह्मदत्त जोशी एवं बलवीर सिंह राणावत द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह का संचालन शारीरिक शिक्षक सोहनलाल शर्मा द्वारा सुचारु एवं प्रभावी रूप से किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से शारीरिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकगण एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें