सोजत। बार एसोसिएशन सोजत के चुनाव शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी गजेंद्र परिहार तथा सहायक अधिकारी श्याम गहलोत व शरीफ मोहम्मद घोसी ने परिणाम घोषित किए।
चुनाव परिणाम
-
उपाध्यक्ष: घेवर राम को 151 वोट, सुरेश कुमार सेन को 72 वोट, 4 वोट नोटा —
घेवर राम 51 वोट से विजयी। -
सचिव: जितेंद्र परिहार 99 वोट, मानवेंद्र भाटी 90 वोट, अशोक कुमार गहलोत 37 वोट, 1 वोट नोटा —
जितेंद्र परिहार 9 वोट से विजयी। -
संयुक्त सचिव: राहुल सिंघाड़िया 125 वोट, संपत सरपटे 91 वोट, 10 वोट नोटा —
राहुल सिंघाड़िया 34 वोट से विजयी।
इसके अतिरिक्त—
अध्यक्ष पद पर देवेंद्र व्यास, कोषाध्यक्ष पद पर पुनीत दवे तथा पुस्तकालय सचिव पद पर सचिन इचरशा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
बधाई देने वालों में शामिल
विजयी प्रत्याशियों को एडवोकेट पंकज त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र वैष्णव, एडवोकेट आमिर खान सिलावट, ईश्वरदास पुरुषवाणी, गोविंद सिंह राजपुरोहित, मुजिबुर्रहमान टांक, घीसू सिंह राजपुरोहित, नावेद सिलावट, गजेंद्र अटपड़ा, हीरालाल सिंगाड़िया, राजेश चौधरी, सोनदान चारण, चन्द्रशेखर श्रीमाली, दुर्गा दास राठौड़, गजेंद्र दवे, राजेंद्र चौधरी, नवनीत गहलोत सहित अनेक अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।










