सोजत रोड। सुन्दरकाण्ड मंडल सोजत रोड द्वारा नगर के मुख्य बाजार स्थित गणेश मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
मंडल के करण सिंह ने बताया कि अयोध्या में राम लला मंदिर के शिखर पर राम ध्वज आरोहण की खुशी और अनुमोदना के अवसर पर यह विशेष पाठ रखा गया।
सदस्य रामावतार सेन व राजेश चौधरी ने राम-जानकी विवाहोत्सव पर “झुक जा रे नवल बना”, “सिया मारी छोटी सी” सहित कई भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियां दीं।
मंडल अध्यक्ष कानसिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 27-28 दिसंबर को अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तय करने हेतु गुरुवार, 27 नवम्बर को गणेश मंदिर में सदस्यों की बैठक रखी गई है।










