*हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, अब तक 6 लोगों की मौत, कई घायल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रविवार सुबह मंदिर में भारी भीड़ जमा होने से भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
शुरूआती जानकारी के अनुसार सीढ़ियों वाले रास्ते पर यह घटना पेश आई है। आशंका जताई जा रही है कि बिजली का करंट उतर आया था, जिसके बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हालांकि गढ़वाल के डीसी विनय कुमार ने करंट की बात को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में अब तक करीब 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
वहीं, हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें