सोजत:अजय कुमार जोशी। भारतीय वैदिक नव संवत्सर के अभिनंदन एवं आर्य समाज की स्थापना दिवस पर स्थानीय मोदी मोहल्ला स्थित सीताराम जी के मन्दिर के बाहर विशाल यज्ञ अनुष्ठान संपन्न हुआ । इस अवसर पर यज्ञ की महिमा पर उपदेश व सत्संग भी हुए ।
आर्य समाज , सोजत के तत्वावधान में आयोजित इस यज्ञ के मुख्य यजमान नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुम ने कहा कि हमारा दायित्व है कि ऋषि-मुनियों एवं भगवान राम-कृष्ण की परिपाटी अनुसार हर घर यज्ञ होते रहे । वेद की ज्योति जलती रहे । तभी विश्व में शांति व खुशहाली कायम रह सकेगी । आर्य समाज इस कार्य के लिए संकल्प बद्ध है । उन्होंने सभी को भारतीय नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दीं । यज्ञ में सहयजमान के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार लखावत , वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत , नववर्ष स्वागत समिति के अध्यक्ष समाजसेवी लोकेश श्रीवास्तव व पाली जिला कायस्थ महासभा (महिला प्रकोष्ठ) जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव सहित आर्य समाज सोजत के प्रधान दलवीर राय , कोषाध्यक्ष नवनीत राय ‘रुचिर’ कार्यक्रम की संयोजिका योग शिक्षिका श्रीमती वीणा भटनागर ने विश्व कल्याण की कामना से आहुतियाँ दीं । यज्ञ में पौरोहित्य की भूमिका आर्य समाज के मंत्री हीरालाल आर्य ने निभायी । वरिष्ठ संगीतकार रविंद्र कुमार भटनागर सहित महिला मंडल ने प्रभु भक्ति के सरस भजन प्रस्तुत किए । इस अवसर पर समाजसेवी विजय राय , वरिष्ठ व्यवसायी ओमप्रकाश राठी , शांतिलाल लड्ढा , राजेश झंवर , उद्योगपति विजय कुमार गुप्ता , वरिष्ठ फोटोग्राफर विनोद राय , भारत विकास परिषद के रामस्वरूप भटनागर , एडवोकेट देवीलाल साँखला , शिक्षक ओमप्रकाश मोहिल , गीतकार विनीत राय , बजरंग दल कार्यकर्ता राहुल तोषनीवाल , अभिषेक राय , समाजसेवी जवरीलाल बोराणा , श्रीमती चित्रा राय , संतोष लड्ढा , तारा राय , प्रेमलता तोषनीवाल , पूर्व पार्षद किरण सोलंकी , शांति देवी लड्ढा , प्रियंका राय आदि ने यज्ञ में आहुतियाँ प्रदान कीं । अंत में सभी आगन्तुकों का आभार युवा पत्रकार श्रीमती चित्रांशी
रायजादा ने ज्ञापित किया ।










