भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर विश्व कप में एंट्री कर ली है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता है और इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली है। फाइनल मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागा और दूसरे क्वार्टर में फिर दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल किया तो चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा भारत को 4-0 से आगे कर दिया। साउथ कोरिया की टीम एक गोल करने में सफल रही। टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर यह टाइटल जीता है। भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल हराकर आखिरी बार एशिया कप जीता था। कोरिया दूसरी बार रनर-अप रही। 28वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने फील्ड गोल किया और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
साउथ कोरिया ने दबाव बनाने की कोशिश जरूर की, लेकिन टीम को गोल करने का मौका नहीं मिला। भारतीय टीम एशिया कप में अजेय रही और टीम ने पूल स्टेज में चीन, जापान और कजाकिस्तान को हराया। चीन के खिलाफ मैच करीबी रहा, बाकी दोनों मैच भारत ने एकतरफा जीत हासिल की है। हॉकी एशिया कप में भारत के नाम 4 खिताब हो गए है और यह साउथ कोरिया के बाद सबसे ज्यादा टाइटल का रिकॉर्ड है।
दोनों टीम की स्टार्टिंग-11
भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक नैन, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।
कोरिया: ली जुंगजुन (कप्तान), यांग जिहुन, पार्क चोलीओन, रिम जिनकांग, बेई जोंगसुक, ओह सीयोंग, सिम जायवोन, जिन जियोन्ह्यो, बेई सोंग मिन, किम जैहन, ली ह्यसूंग।










