सोजत रोड: फाग भजनों संग फाल्गुन मास का स्वागत
सोजत रोड । सुंदरकांड मंडल सेवा समिति सोजतरोड द्वारा नगर के गणेश मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । भक्तजन कानसिंह राठौड़, रामावतार सेन, करणसिंह सांखला, मदनलाल कुमावत व मगराज चौधरी ने बालाजी महाराज के सम्मुख फाल्गुन मास के पहले पाठ की प्रस्तुति में श्रद्धा व भक्ति भाव से फागुनी भजनों खर्चों भेज दें सांवरिया फागण मेलों आयो रे व भैरू नवरंगियों का उत्साहपूर्वक गान कर फागुनी बयार का स्वागत किया । नन्हें भक्त मान शर्मा ने ढोलक पर संगत की । करणसिंह ने मनमोहक स्वर में भक्तों संग हनुमान चालीसा पाठ का गान किया । पुजारी चंद्रप्रकाश शर्मा ने हनुमान आरती कर प्रसाद वितरण किया ।









