*सोजत में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को रौंदा महिला गंभीर घायल, कार चालक फरार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सतलोक आश्रम के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक कार तेज गति से आ रही थी, जिसने अचानक नियंत्रण खोते हुए दो बच्चों और एक महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सोजत अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिवार संग सतलोक आश्रम आए थे मासूम

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान दुर्गा (3 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी सायरा और मोहित (3 वर्ष) पुत्र कैलाश, निवासी पाटिया (उदयपुर) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ सतलोक आश्रम आए हुए थे।

पुलिस जांच में जुटी, चालक की तलाश जारी

सूचना मिलते ही सोजत सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें