*रामलला मंदिर द्वितीय वार्षिकोत्सव पर दिव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ, बालाजी महाराज का हुआ नामकरण संस्कार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत रोड।
रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिक उत्सव के अवसर पर गुरुवार को राधे-रानी मंडल के तत्वावधान में गणेश मंदिर परिसर में दिव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्ति एवं उल्लास से सराबोर कर दिया।

मंदिर में विराजमान बालाजी महाराज का विधिवत नामकरण संस्कार भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर बालाजी महाराज को “श्री कार्य सिद्धी बालाजी” नाम प्रदान कर नामपट्टी समर्पित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक विधियों के साथ नामकरण संस्कार पूरा किया गया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं तथा दीपोत्सव कर खुशियां मनाई गईं। मंदिर में विशेष भोग अर्पित किया गया। दीपों की रोशनी, सजी-संवरी रंगोलियां और भक्तों की भारी भीड़ श्रद्धा व आस्था का अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रही थी।

कार्यक्रम में रामचरितमानस मंडल, सुंदरकांड मंडल सहित सभी भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा। श्रद्धा-भाव से पूजा, अर्चना एवं पाठ कर श्री कार्य सिद्धी बालाजी के जयघोष लगाए गए। इस प्रकार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ रामलला मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव मनाया गया।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें