*पाली जिले के सरकारी विभागों के इंक्वायरी को पारदर्शी एवं जबाबदेही युक्त बनाया जाए:जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री से मांग की है कि पाली जिला सहित जिले के सरकारी विभागों के इंक्वायरी को पारदर्शी एवं जबाबदेही युक्त बनाया जाए नागरिकों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जिला कलेक्टर के संज्ञान में यह शिकायत पहुंचाई है क्षेत्र वासियों का कहना है कि पाली जिला मुख्यालय पर जनता से संबंधित कई विभागों के इन्क्वारी नंबर एवं कार्यालय नंबरों को उठाने वाला कोई नहीं है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि जब भी किसी आवश्यक कार्य के लिए फोन किया जाता है तब यही सुनने को मिलता है कि डायल किया गया नंबर अभी व्यस्त हैं, या यह नंबर मौजूद नहीं है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है , प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी पाली जिले से ही है। सांसद पीपी चौधरी , मंत्री अविनाश गहलोत एवं पाँच विधायक भाजपा से ही है । पाली जिले के नागरिको से लगातार सुनना पड़ रहा है कि जिला मुख्यालय के लगभग विभागों में शिकायत के लिए इंक्वारी नंबर पर फोन करने पर यही सुनना पड़ रहा है, डायल किया गया नंबर अभी-व्यस्त हैं या यह नंबर मौजूद नहीं है इससे हमारी सरकार एवं पार्टी की साख बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। अविलंब संज्ञान लेकर जिले की जनता को राहत प्रदान करे एवं भाजपा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के संवेदनशील पारदर्शी प्रशासन को स्थायित्व प्रदान करें।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें