*गुरूनिश्रा में सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत रोड। ✍️ ख़बरों पर नज़र सच के साथ 

सुंदरकांड मंडल सोजतरोड द्वारा गुरूनिश्रा में संगीतमय सुंदरकांड का सस्वर आयोजन हुआ । हरियाली अमावस्या को सुंदरकांड मंडल का ग्यारह सदस्यीय दल तीर्थाटन पर रामद्वारा ब्यावर पहुंचा । गुरूदेव केवलराम महाराज सहित संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । गुरूआज्ञा से सुंदरकांड मंडल ने भक्तों के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड का सरस पाठ किया । भक्ति भाव के शिखर पर गुरूवृंद भी पाठ में शरीक हुए व अपनी अमृत वाणी में पाठ का वाचन किया । मंडल के करणसिंह ने गुरूचरणों में *मारा सतगुरू आंगण आया,मैं वारी जाऊं रे* भजन से गुरू महिमा गान किया तो श्रद्धालु नर नारियों ने भक्तिमय नृत्य से अपने हृदय के भाव प्रकट किये । प्रारंभ में पीठासीन गुरू भगवंतों को पुष्पहार पहनाकर चरण वंदना की गई । गणपति वंदना से पाठ आरंभ हुआ तथा महाआरती से सम्पन्न हुआ । सुंदरकांड मंडल के करणसिंह मोतीसिंह आकाश बोराणा नरेन्द्र गिरी ने संगीतमय पाठ का वाचन किया । अशोक जांगला विनोद परिहार कैलाश बैरवा विजेश बबलू व राजू गिरी ने साजों पर संगत की ।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें