*दिल्ली में 15 फरवरी को होगा 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राजधानी दिल्ली में 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
राजस्थान प्रांत अध्यक्ष राम स्वरूप भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों के लिए है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि इस भव्य समारोह में समाजसेवी, चिकित्सक, पुलिस अधिकारी, शिक्षक, साहित्यकार, कलाकार, व्यवसायी, उद्यमी, पत्रकार, पर्यावरणविद्, रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोग, इंजीनियर, फैशन एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के दौरान कुल 41 चयनित प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवार्ड से नवाजा जाएगा। आयोजकों के अनुसार कोई भी व्यक्ति स्वयं का अथवा किसी अन्य योग्य व्यक्ति का नाम इस सम्मान के लिए प्रस्तावित कर सकता है।
राम स्वरूप भटनागर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का विकास, संरक्षण और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, ताकि समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार हो सके। साथ ही कला, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक विकास को सम्पूर्ण भारत से जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाना भी इस सम्मान समारोह का प्रमुख लक्ष्य है।
आयोजकों ने देशभर की प्रतिभाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें