*वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रशीद ग़ौरी को मिला विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत। सोजत शहर के सुप्रसिद्ध कवि-कथाकार एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रशीद ग़ौरी को हिंदी दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रचना हेतु विश्व हिंदी रत्न मानद सम्मान उपाधि से अलंकृत किया गया है।
इस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में देश-विदेश के हजारों कवि-कवयित्रियों ने भाग लिया। जिनमें से 265 रचनाकारों का चयन किया गया। जिसमें चयनित डॉ. रशीद ग़ौरी को हिंदी दिवस के अवसर पर विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत के बीच सामाजिक तथा सांस्कृतिक संबंध सुदृढ़ करने, देश-विदेश की साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा देवनागरी लिपि के संरक्षण-संवर्धन के उद्देश्य से विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु कहते हैं कि सम्मान उसी का होता है जिसने समाज के लिए किसी भी माध्यम से कुछ रचनात्मक कार्य किया हो, डॉ. रशीद ग़ौरी ऐसे ही साहित्यकार हैं जो साहित्य की अलख जगा रहे हैं तथा रचनाओं के माध्यम से समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। संस्था आज ऐसी बहुमुखी प्रतिभा को सम्मानित कर स्वयं में गौरवान्वित महसूस करती है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रशीद ग़ौरी की कई रचनाएं देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं विभिन्न पुस्तकों, साझा संग्रहों, ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए इन्हें पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों- सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इस उपलब्धि से साहित्य जगत गौरवान्वित है। हिंदी दिवस पर डाॅ. ग़ौरी के अन्तर्राष्ट्रीय विश्व हिंदी रत्न मानद सम्मान उपाधि से सम्मानित होने पर क्षेत्र के साहित्यकारों, समाजसेवियों, भामाशाह,बुद्धिजीवियों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने खुशी व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दीं हैं।

✍️ न्यूज़ रिपोर्टर -अजय कुमार जोशी 

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें