सोजत। मेहंदी नगरी सोजत अब अपने 972वें गौरवशाली वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस अवसर पर नगरवासियों को अधिष्ठात्री देवी सेजल माता का रूप धारण कर नन्ही बालिका द्वारा दिया गया संदेश प्रेरित कर रहा है। साथ ही बालिका ईशिका एवं मोक्ष दवे ने भी नगरवासियों से अपील की कि आगामी आसोज सुदी नवमी को सोजत स्थापना दिवस को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाए।
सोजत महोत्सव समिति ने इस बार महोत्सव को राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प लिया है।
समिति अध्यक्ष जोगेश जोशी एवं उपाध्यक्ष भवानी शंकर सोनी ने बताया कि आयोजन को अविस्मरणीय बनाने के लिए संरक्षक मंडल के अनोपसिंह लखावत, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला सहित ताराचंद सैनी, भीकाराम प्रजापत, माणक राज चौहान, हितेंद्र व्यास, राजेश अग्रवाल, सत्तु सिंह भाटी, अशोक सैन, राजकुमार चौधरी, जवरीलाल बौराणा, कृष्ण भाटी आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
नगरवासियों ने विश्वास जताया है कि अध्यक्ष जोगेश जोशी के नेतृत्व और सभी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से यह सोजत महोत्सव इतिहास रचेगा और आने वाली पीढ़ियों को मेहंदी नगरी की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगा।










