जुझारू नेता इरफान अहमद गौरी राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुझारू नेता इरफान अहमद गौरी राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’ 

सोजत। राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ की नवीन कार्यकारिणी में इरफान अहमद गौरी को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। राजकीय सेवा की शुरुआत से ही जुझारू नेता के रूप में पहचान रखने वाले गौरी के मनोनयन से सोजत, पाली सहित मारवाड़ क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों और विभिन्न वर्गों के लोगों में खुशी की लहर है।

संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों के तहत नवीन कार्यकारिणी में 21 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इसी सूची में गौरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कर्मचारी हितों के प्रति सक्रियता और जुझारू कार्यशैली गौरी की पहचान रही है। उनके उपाध्यक्ष मनोनीत होने से सोजत क्षेत्र के कर्मचारियों एवं उनसे जुड़े लोगों में विशेष उत्साह है। स्थानीय स्तर से लेकर पूरे मारवाड़ अंचल तक उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें