*मांडा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा पर जागरूकता वार्ता आयोजित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मांडा।
मांडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडा में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा को लेकर एक उपयोगी एवं प्रेरणादायक वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भेराराम की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में V Soch Academy के मैनेजिंग डायरेक्टर हेरंब भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के महत्व, कौशल विकास, रोजगार के अवसरों तथा आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न मार्गों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ कौशल आधारित शिक्षा अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

इस जागरूकता वार्ता में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य जगदीशराम सहित शिक्षकगण महेंद्र भारती, इस्माइल खान, भूंडाराम, मनसुख लाल, गोपाल सिंह एवं कुमुद चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य को लेकर सजग रहने और रुचि के अनुसार करियर चयन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य भेराराम ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की वार्ताएं विद्यार्थियों को सही दिशा देने में सहायक होती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त किया गया।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें