*प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर सोजत दुर्ग की मरम्मत कर पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की मांग सोजत MLA व पूर्व काबिना मंत्री से सोजत के गणमान्य जनों एवं सामाजिक संस्थाओं ने की*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत:11 अप्रैल 2025, शुक्रवार

✍️ ख़बरों पर नज़र सच के साथ

मेहन्दी नगरी सोजत शहर के गणमान्य जनों एवं सामाजिक संस्थाओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोजत के ऐतिहासिक दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे से मिला इस मौके अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास ने सोजत के दुर्ग के प्राचीन ऐतिहासिक गौरव से अवगत करवाते हुए सोजत के दुर्ग के प्राचीन ऐतिहासिक गौरव की मरम्मत करनें के साथ साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। पूर्व में भी प्रतिनिधित्व मंडल मिल चुका है मगर नतीजा कुछ नहीं निकला वर्तमान में सरकार व मंत्री भाजपा सरकार के ही हैं फिर भी बार-बार मांग करने पर भी नतीजा नहीं निकल रहा है अबकी बार आशा की जा रहे हैं कि कार्य मजबूती से शत प्रतिशत होगा। वहीं भाजपा नेता प्रफुल्ल ओझा ने सोजत के ऐतिहासिक दुर्ग को पुनः प्राचीन गौरव प्रदान करने के लिए क्षेत्र वासियों की भावनाओं के अनुरूप कदम उठाने की मांग की भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर ने विधायिका को सोजत दुर्ग को हेरिटेज के रूप में विकसित करने की मांग की वहीं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश चौधरी ने दुर्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करनें सहित म्यूजियम बनाने एवं पैनोरमा बनाने की मांग की अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण प्रदान करने का सुझाव दिया। विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने विधानसभा में भी आवाज उठाई थी तथा केंद्रीय पुरातत्व मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा अधिकारियों से भी चर्चा की हैं एवं शीघ्र ही राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत से भी चर्चा करेंगी पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि विधायिका शोभा चौहान के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चंद्र शेखर आजाद पार्क की तरह सोजत के ऐतिहासिक दुर्ग एवं सिटी टैंक परिसर को विकसित करने की भावी योंजना बना रहे हैं जिसमें धरोहर प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत का सहयोग लिया जाएगा प्रोजेक्ट बड़ा एवं महत्वपूर्ण होने के चलते समय लग रहा है परंतु इसके परिणाम अनुकूल ही मिलेंगे प्रतिनिधि मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर, राजेश तंवर, चेतन व्यास, प्रफुल्ल ओझा, अधिवक्ता राजेश चौधरी, श्याम सिंह चौहान, नरपतसिंह सोढ़ा,आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों समाज सेवी अनोपसिंह लखावत पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल,सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास,, हितेंद्र व्यास, भारत विकास परिषद् अध्यक्ष देवीलाल सांखला, प्रकाश सोनी, माली सैनी समाज जिलाध्यक्ष ताराचंद सैनी जवरीलाल बौराणा, हीरालाल कांठेर,मदन मोदी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन ऐतिहासिक दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें