*अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सोजत में छठ महापर्व संपन्न,संत पूर्णानंद जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की शुरुआत, सर्व समाज ने दी एकता की मिसाल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत। ✍️ खबरों पर नजर सच के साथ वर्तमान टाईम्स ।

सोजत सिटी के मेला चौक स्थित सूर्य नारायण मंदिर परिसर में भगवान सूर्य नारायण की उपासना के महापर्व छठ पूजा का तीसरा दिन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। भक्तों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर से सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपरोक्ष आश्रम के संत पूर्णानंद जी महाराज ने भगवान सूर्य नारायण की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि “भगवान भास्कर की दृष्टि में संसार के सभी जीव समान हैं। वे सबके जीवन में समान रूप से प्रकाश फैलाते हैं, यही भारत की सनातन संस्कृति की समरसता और समभाव की पहचान है।”

पर्व संयोजक दीपिका शर्मा ने छठ महोत्सव की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सोजत में यह महोत्सव लगातार पिछले छह वर्षों से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सर्व समाज में एकता, समभाव और सद्भाव का सशक्त संदेश देता है।

कार्यक्रम में चन्द्रशेखर शर्मा ने आदित्य स्तोत्र एवं सूर्य मंत्रों के साथ विधिवत अर्घ्य विधान सम्पन्न करवाया, वहीं पुजारी महेन्द्र शर्मा ने 51 दीप प्रज्वलित कर सामूहिक आरती का आयोजन किया।

छठ घाट के इस पावन अवसर पर उत्तर भारत क्षेत्र से आए प्रवासी श्रद्धालुओं सहित कविता परिहार, सुशीला शर्मा, सोना मेवाड़ा, कान्ता, ममता, कुली देवी, पायल, प्रकाश, श्यामलाल, गजानन, सुरेश आदि भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सूर्य नारायण मंदिर परिसर में गूंजते “जय छठी मैया” और “सूर्यदेव की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।

                     ✍️संवाददाता -अजय कुमार जोशी 

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें