*धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की…*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा शिवबाड़ी महामंदिर, जोधपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम एवं भक्तिभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर पर कथा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया और श्रद्धालुओं ने भजन, कीर्तन, पुष्पवर्षा व थाली बजाकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियाँ मनाईं।
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज (श्रीमाली ब्राह्मण) के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। विक्रान्त दवे ने बताया कि कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
कैलाश श्रीमाली ने बताया कि मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे द्वारा विद्वान पंडितों के सानिध्य में विधिविधान से पूजन किया गया। कथा व्यास का पूजन कृष्ण जन्मोत्सव यजमान नित्या-प्रदीप ओझा ने किया। इस अवसर पर रमेश व्यास ने साफा पहनाया तथा अशोक जोशी, एस.आर. व्यास, उमाशंकर श्रीमाली, कैलाश श्रीमाली, सुभाष दवे, मुकेश दवे (एयरफोर्स), विक्रान्त दवे सहित अनेक गणमान्यजनों ने माल्यार्पण किया। मातृशक्ति द्वारा आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज ने कहा कि प्रतिदिन गजेन्द्र मोक्ष की कथा श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान वासुदेव द्वारा श्रीकृष्ण को सिर पर लेकर यमुना पार करने की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
भजन गायक श्याम पंवार ने “राधे कृष्ण राधे कृष्ण”, “राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी” सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सचिव मधुसूदन दवे ने बताया कि कथा में बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
शुक्रवार को ठाकुर जी को अन्नकूट (56 भोग) का भोग लगाया जाएगा।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें