सोजत में निकली ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में निकली ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

सोजत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को सोजत शहर में बाइक रैली निकाली गई। नगर पालिका सोजत से शुरू हुई रैली को उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना के साथ अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

बाइक रैली में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी राघव मीणा, विकास अधिकारी सुरेश कविया सहित ब्लॉक स्तर के विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे और आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान देशभक्ति का उत्साह नजर आया। अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें