युवा नेता महेंद्र पालरिया राजस्थान कांग्रेस OBC विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवा नेता महेंद्र पालरिया राजस्थान कांग्रेस OBC विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त

सोजत। सोजत नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पालरिया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से सोजत सहित पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के प्रति महेंद्र पालरिया की लंबे समय से रही निष्ठा, सक्रिय संगठनात्मक भूमिका और समर्पित कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। बताया गया कि सोजत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे तथा राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य की अनुशंसा के आधार पर संगठन ने उनके अनुभव और योगदान को सम्मान देते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के नेतृत्व में यह नियुक्ति की गई है।

महेंद्र पालरिया की नियुक्ति की सूचना मिलते ही सोजत शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *