सोजत में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित


सोजत। आगामी नगर निकाय आम चुनाव–2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार सायं स्थानीय नगर पालिका सभागार में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए चुनाव संबंधी तैयारियों, समन्वय, आदर्श आचार संहिता के पालन तथा पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक के दौरान मतदाता सूचियों के अद्यतन, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदाता सुविधा, चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों तथा प्रशासनिक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में तहसीलदार कूपसिंह पंवार, अधिशाषी अधिकारी राघव मीणा, विकास अधिकारी सुरेश कविया, चुनाव शाखा प्रभारी मनोहर पालड़िया, पूर्व एसीबीईओ मोहम्मद रफीक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *