रामेलाव तालाब पर फिर बिखरी रोशनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरपालिका अधिकारी के संज्ञान से दूर हुई समस्या,

रामेलाव तालाब पर फिर बिखरी रोशनी

सोजत।

नगरपालिका क्षेत्र के रामेलाव तालाब परिसर में स्थापित हाईमास्ट लाइट कई दिनों से बंद होने के कारण शाम के समय भ्रमण करने वाले नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अंधकार के कारण क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताएँ भी बढ़ने लगी थीं।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार नवनीत राय ‘रुचिर’ ने नगरपालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। शिकायत प्राप्त होते ही नगरपालिका के लेखा अधिकारी जगदीश लाल सोलंकी ने स्वयं मामले का संज्ञान लिया तथा तत्काल संबंधित ठेकेदार माणक लाल प्रजापत को समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

निर्देशों की पालना करते हुए रात्रि लगभग 8 बजे लाइनमैन मदन व रणजीत द्वारा अंधेरे में भी प्रयास कर हाईमास्ट लाइट पुनः चालू कर दी गई। लंबे समय बाद प्रकाश व्यवस्था बहाल होने से रामेलाव तालाब के चारों ओर सैर एवं भ्रमण करने वाले नागरिकों ने राहत महसूस की तथा नगरपालिका प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

पत्रकार नवनीत राय ‘रुचिर’ का कहना है कि हाईमास्ट लाइट के पुनः चालू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। विशेषकर तालाब के आसपास स्थित पार्क एवं अन्य स्थानों पर अंधेरे का लाभ उठाकर चोरी-छिपे नशा करने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है। उन्होंने जनहित के इस कार्य के लिए नगरपालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसी समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें