सोजत न्यू मॉर्डन सैकंडरी स्कूल में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार – सीबीईओ सांखला

🖋️ नवनीत राय ‘रुचिर’

 

सोजत। स्थानीय न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में बुधवार को क्षेत्र स्तरीय 14 वर्षीय (छात्र वर्ग) क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सोजत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह सांखला ने की जबकि मुख्य अतिथि सीबीईओ कार्यालय के ही प्रशासनिक अधिकारी दलपत सिंह सांखला रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में विद्यालय के मुख्य संरक्षक विजय सिंह चौहान, समाजसेवी देवीलाल सांखला, भामाशाह करण सिंह मोयल, रमीज खान, शाकीर मोहम्मद, पर्यवेक्षक मुकेश दवे, ब्लॉक खेल प्रभारी विक्रम सिंह कोलपुरा, हेमंत सोलंकी, विद्यालय की पूर्व शिक्षिका श्रीमती किट्टू परिहार, हीरा सिंह सांखला रहे।

इस मौके अध्यक्षता करते हुए सीबीईओ दलपत सिंह सांखला ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल की भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता संयोजिका विद्यालय एमडी श्रीमती निर्मला कंवर ऋतुराज सिंह चौहान के अनुसार इस क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 10 विद्यालयों के लगभग 144 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के कुशल संचालन हेतु वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विक्रम सिंह कोलपुरा, राजेंद्र सिंह चौहान, चुन्नीलाल बोस, प्रकाश जोशी, मदनलाल, भागीरथ सुथार, शक्ति सिंह, जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, सुरेंद्र भाटी और सुनील कुमार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगा सिंह सांखला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल को निखारेगी, बल्कि छात्रों में आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना का भी संचार करेगी। प्रतियोगिता का समापन 21 अगस्त को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें