झीलों की नगरी उदयपुर में चित्रांश कायस्थ सभा का सावन महोत्सव ‘आया सावन झूम के’ संपन्न, महिलाओं ने जमकर मचाई धूम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झीलों की नगरी उदयपुर में चित्रांश कायस्थ सभा का सावन महोत्सव ‘आया सावन झूम के’ संपन्न, महिलाओं ने जमकर मचाई धूम

भव्य आयोजन की मुख्य संयोजिका एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रायजादा की एक माह की मेहनत लायी रंग

प्रस्तुति – ऋचा रायजादा, उदयपुर

उदयपुर। विश्व प्रसिद्ध झीलों की नगरी में उदयपुर की सुरम्य प्राकृतिक छटा के बीच स्थित होटल एण्ड रिसोर्ट ओर्पिडो में कायस्थ समाज की प्रमुख संस्था चित्रांश कायस्थ सभा उदयपुर की महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सावन महोत्सव के तहत ‘आया सावन झूम के’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने पूर्ण उत्साह के साथ नृत्य, गायन, विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की खुशियों का आनंद लिया।

मनोरंजन सहित दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश 

कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान तथा बैंक फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत हुई ढोल-नगाड़ों से

कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ राजस्थानी वेशभूषा में पहुंची कु. तनवी माथुर एवं कु. शौर्या माथुर के नृत्य के साथ स्वागत कर की। सावन के पारंपरिक रंगों से सजे आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही शिव-पार्वती की जोड़ी

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव-पार्वती की जोड़ी रही, जिसमें श्रीमती पूनम माथुर एवं श्रीमती ऋचा रायजादा ने मनमोहक नयनाभिराम नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गुब्बारा गेम, तंबोला, रिंग गेम एवं अन्य मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

 

कार्यक्रम सूत्रधार रायजादा ने किया भामाशाहों का सम्मान

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रायजादा ने कार्यक्रम में भामाशाह श्रीमती कामिनी सक्सेना, श्रीमती दुलारी माथुर, श्रीमती इंदिरा माथुर, श्रीमती विभा माथुर, श्रीमती बिनीता सक्सेना, श्रीमती निर्मला भटनागर, श्रीमती रत्ना माथुर एवं श्रीमती अलका श्रीवास्तव का सम्मान किया। श्रीमती प्रतिभा भटनागर ने सभी महिलाओं को उपहार प्रदान किए, वहीं ई. श्री दीपक श्रीवास्तव ने महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इनका रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को श्रीमती भुवनेश्वरी माथुर, श्रीमती रुक्मणि भटनागर, श्रीमती आशिता सक्सेना, श्रीमती दीपा भटनागर, डॉ. ऋचा श्रीवास्तव, श्रीमती अनुभा सक्सेना, श्रीमती शिखा भटनागर, श्रीमती आशा माथुर, श्रीमती राखी सक्सेना, सुश्री मिमांशा भटनागर, श्रीमती नूपुर भटनागर, श्रीमती सलोनी सक्सेना, श्रीमती शेफाली माथुर एवं श्रीमती अंकिता माथुर ने बखूबी संभाला।

सरस संचालन ने बांध दिया समां 

मंच का सरस संचालन श्रीमती निधि सक्सेना एवं श्रीमती आशा भटनागर ने शानदार अंदाज में किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक नृत्य, सामूहिक भोज एवं ग्रुप फोटो के साथ सावन महोत्सव का समापन हुआ। पूरे आयोजन में महिलाओं एवं बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें