समाजसेवी ताराचंद टाक बने ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पश्चिम राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष

सोजत। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पश्चिम राजस्थान में सोजत निवासी ताराचंद टांक को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाजबंधुओं में हर्ष की लहर है। उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। टाक वर्तमान में पाली जिला माली समाज के जिलाध्यक्ष भी हैं।

विभिन्न संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी ताराचंद टाक ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी दिल्ली, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवदीप सिंह सैनी हरियाणा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत पुष्कर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश चौहान पुष्कर, प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम मालाकार परबतसर, मोतीलाल सांखला फालना, भंवरलाल मालाकार, सत्यनारायण भाटी पुष्कर, आईदान भाटी नागौर एवं हीरालाल सांखला किशनगढ़ सहित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
समाजबंधुओं ने विश्वास जताया कि टाक के अनुभव एवं सक्रियता से पश्चिम राजस्थान में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए वे प्रभावी भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पर अमृतलाल परिहार फालना, चौधरी गोरधनलाल गहलोत, लुंबाराम सांखला, भंवरलाल पालरिया, धुलाराम पालरिया, जगदीश गहलोत, खीवराज सांखला, सत्यनारायण तंवर, रमेश कुमार, गिरधारी गहलोत, हरिकिशन पालरिया, सोहनलाल गहलोत, नारायणलाल गहलोत, रमेश सोलंकी, मिश्रीलाल सोलंकी पाली, महेश परिहार सुमेरपुर, दीपक गोयल सुमेरपुर, नेनाराम चौहान बुमादड़ा तथा नारायणलाल चौहान मारवाड़ सहित प्रदेशभर के समाजबंधुओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।









