*अयोध्या में सनसनी: BJP नेता व अधिवक्ता आलोक सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लखनऊ रेफर*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या। रामघाट चौराहे पर गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बदमाश ने बीजेपी नेता व अधिवक्ता आलोक सिंह पर नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली पीठ और कंधे में लगने से आलोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हालत नाजुक होने पर तत्काल लखनऊ रेफर किया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से असलहा बरामद कर लिया है।

इस वारदात को लेकर फैजाबाद बार एसोसिएशन में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कड़ी नाराज़गी जताई।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें