सोजत निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में, आज अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में, आज अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल

निर्वाचन शाखा में दिनभर चली निर्वाचन अभिकर्ताओं के प्रपत्र–7 की प्रक्रिया

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव–2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा हुआ है। नौ सितंबर को होने वाले मतदान की समस्त व्यवस्थाएं अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मतदान केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों, निर्वाचन सामग्री तथा मतदान दलों की तैनाती संबंधी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत आठ सितंबर को प्रातः आठ बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और निर्वाचन आयोग के आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के तुरंत बाद मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री सौंपकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

इधर, सोमवार को निर्वाचन शाखा में उम्मीदवारों की ओर से निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त करने से संबंधित प्रपत्र–7 की पूर्ति एवं जांच का कार्य दिनभर चलता रहा। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने चुनाव संबंधी कार्यों के लिए अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त करते हैं।

समूचा चुनावी कार्य रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश के दिशा-निर्देशन में संपादित किया जा रहा है। चुनाव शाखा प्रभारी शिक्षाविद् मोहम्मद रफीक, टीम हेड मनोहर पालड़िया, सत्यप्रकाश, भरत सिंह चौहान, भागीरथ विश्वकर्मा और जयकिशोर रांकावत सहित निर्वाचन शाखा की पूरी टीम दिन-रात जुटकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें