सोजत में कमल खिलाकर भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान
वार्ड 23 के प्रत्याशी कैलाश अखावत के समर्थन में सभा, भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत
सोजत। नगरपालिका आम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी एवं समाजसेवी कैलाश अखावत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घर-घर जनसंपर्क करने तथा सोजत नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।
सभा को पूर्व सांसद पुष्प जैन, विधायक श्रीमती शोभा चौहान, चुनाव प्रभारी अर्जुन राम पुरोहित एवं संयोजक सुखलाल सेणचा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने तथा सोजत में कमल खिलाकर पार्टी का बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आग्रह किया।
इस अवसर पर वार्ड संख्या 22 के प्रत्याशी गंगासिंह सांखला, भाजपा के वरिष्ठ नेता चेनराज अखावत, श्रीमती कुसुम लोढ़ा, पूर्व पार्षद श्रीमती मंजु अखावत, जिला युवा मोर्चा महामंत्री महावीर अखावत, लक्ष्मणराम चौधरी, भंवरलाल भंडारी, अनिल सिंघवी, दलपत मेहता, अमित जैन, जवरीलाल सैन, ओमप्रकाश सैन, राजेन्द्र कुमार सैन, माणक चौधरी, पूनाराम चौधरी, प्रदीप त्रिपाठी, मंगलाराम चौधरी, कानसिंह राठौड़, भगवान सिंह, देव नाथ, सोम नाथ, कल्याण नाथ एवं संजय सहित बड़ी संख्या में वार्ड 23 के निवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया तथा आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान को और गति देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नवनीत राय ‘रुचिर’ ने किया।









