भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए डीएलपी प्रशिक्षण अनिवार्य – ओझा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा संगठन को बनाया जा रहा हाई-टेक

प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए डीएलपी प्रशिक्षण अनिवार्य – ओझा

सोजत।

भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल की कोर कमेटी की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) के माध्यम से कार्यकर्ताओं के ऑनलाइन प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक के अनुरूप निरंतर सुदृढ़ कर रही है। पार्टी का उद्देश्य संपूर्ण संगठन को पेपरलेस, पारदर्शी एवं हाई-टेक स्वरूप प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, पंचनिष्ठाओं, संगठनात्मक कार्यपद्धति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है तथा सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध रूप से इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित कर रही है। जिला एवं मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। अब बूथ एवं मंडल स्तर के विभिन्न मोर्चों में कार्यरत लगभग सात लाख कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे संगठन तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम, दक्ष एवं सशक्त बन सकेगा। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हीरालाल कांठेर ने किया।

बैठक में जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, उदयपुर जिला सह-प्रभारी जुगल किशोर निकुम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार, महामंत्री तरुण सोलंकी, उपाध्यक्ष दीपक पंवार, नरपत सिंह सोढ़ा, मंत्री राकेश देवड़ा, डॉ. महेश सोनी, टोनू चौहान, जगदीश निकुम, राकेश खींची, राजेश चौधरी, धीरज नागौरा, सुखराम देवासी, मीडिया संयोजक गोपीकिशन राठौड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत टांक, राकेश भटनागर , नारायण परिहार, नवीन शर्मा, नरपत सिंह राव, गौतम तंवर, राजेंद्र शर्मा, दिनेश बोराणा, सुरेश अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद साजिद, मदन भाई मोदी, कालूराम मेघवाल, भंवर सिंह राजपुरोहित सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें