सोजत में उपखंड पत्रकार संघ की बैठक में महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में उपखंड पत्रकार संघ की बैठक में महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

आईएफडबल्यूजे पत्रकारों के हितों के लिए समर्पित संगठन – जोशी

सोजत।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट IFWJ के पाली जिला अध्यक्ष अरूण जोशी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़े पत्रकार संगठन के रूप में इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की स्थापना 28 अक्टूबर, 1950 को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुई है। आजादी के बाद स्वतंत्र भारत में श्रमजीवी पत्रकारों के हितार्थ कार्य करने वाला यह देश का सबसे बड़ा पंजीकृत ट्रेड युनियन संघ है। वे रविवार को स्थानीय मोदी मोहल्ला स्थित रुचिर विद्या निवास में आयोजित IFWJ सोजत उपखंड पत्रकार संघ की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

इस मौके आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि स्थापना के समय से ही आई.एफ.डब्ल्यू.जे. राजस्थान इकाई भी पत्रकारों के हितार्थ सदैव संघर्षशील रहा है। पाली जिले की कमान सशक्त नेतृत्व के हाथों में है। गहलोत ने कहा कि उपखंड सोजत संगठन सदैव पत्रकारों के हितार्थ खड़ा रहा है व रहेगा। वर्तमान में सोजत उपखंड में इस रजिस्टर्ड संस्था के 35 सदस्य हैं। कवि-पत्रकार नवनीत राय ‘रुचिर’ ने कहा कि संगठन पत्रकार हित एवं पत्रकारिता की गरिमा को ध्यान में रखते हुए समय-समय संवाद की श्रृंखला बनाएं रखेगा। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश टॉक ने कहा कि पत्रकारिता के मानकों को ध्यान में रखते हुए मीडिया से जुड़े अनुभवीजनों के सानिध्य में कार्यशाला आयोजित कर पत्रकारिता को ऊंचाइयाँ प्रदान की जाए। डॉ.रामस्वरुप भटनागर ने कहा कि जर्नलिज्म के फंडामेंटल उद्देश्यों पर पत्रकारिता केंद्रित हो।

संगठन के जिला सचिव अब्दुल समद राही ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है जो समाज को सच्चाई का रास्ता दिखाता है। जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश चौहान ने कहा जनता की आवाज को निष्पक्ष एवं निर्भीकता से उठाना संघ का लक्ष्य है। आभार की रस्म अशोक गहलोत ने अदा की। बैठक का सरस संचालन इतिहासकार चेतन व्यास ने किया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश राठौड़, गोविंद गर्ग, डॉ. रशीद गौरी, ओमप्रकाश बौराणा, राकेश भटनागर, दिव्येश जोशी, अभिषेक राय, भवानीसिंह बागावास , महावीर गहलोत, अर्जुनलाल चौहान, हरीश गहलोत, गजेन्द्र गहलोत, इस्माइल खान सहित कई पत्रकार साथी मौजूद थे।

इस मौके आईएफडब्ल्यूजे के मनोनीत जिला अध्यक्ष अरुण जोशी, सोजत उपखंड पत्रकार संघ आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष कैलाश गहलोत, जिला सचिव अब्दुल समद राही, जिला सदस्य ओमप्रकाश चौहान का साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया। अंत में आगामी बैठक का एजेंडा एवं पत्रकारों के कार्यशाला आयोजन पर विचार किया गया। इस मौके संगठन को मजबूत करने के लिए उपखंड के सभी पत्रकारों तक विश्व के सबसे बड़े पत्रकार संघ के उद्देश्य पर सार्थक संवाद करने के सुझाव पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें